poetry

Share:



heart touching lines     emotional talks

                                               heart 







दिल


 मासूमियत को बयां करता दिल

 चाहत का आशियाना दिल 

बदनाम सीनों में निखरता दिल

 कुछ उनकी कुछ हमारी खामियों से भरा दिल

 गमों का बसेरा और इश्क का सजदा छिपाए रखता दिल 

लहु से ज्यादा एहसासों में बंधा दिल

 प्यार की साजिशों को खुद में पनाह रखता दिल

 अजनबी के आने का एहसास कराता दिल

 बिन जुबान के अपनी बातें कहता दिल

 मजबूरी है फिर भी मुस्कुराता दिल 

पता है हमें, रोना नहीं

 फिर भी आंसू बहाता दिल



friendship is the best relation in world

 

दोस्ती 

सच्ची वाली वो पक्की वाली दोस्ती 

इमली सी खट्टी वो बेर सी मीठी दोस्ती 

स्कूल के टिफिन वाली दोस्‍ती

 कैंटीन के चाय समोसे वाली दोस्ती

 ठेले वाले के पास वो उधारी वाली दोस्ती 

एक बाइक पर 5 लड़कों की दोस्ती

 संडे वाली वो मंडे वाली दोस्ती 

सहेली के भाई बाली दोस्ती

 कोरे कागज में खत वाली दोस्ती 

मेले से गुड़िया खिलौने वाली दोस्ती 

याद है वो बचपन की दोस्ती

 मम्मी से मार दादी से फटकार वाली दोस्ती

 पापा की चॉकलेट से दादा की कहानियों पर खत्म होने वाली दोस्ती 

बहन से झगड़ा भाई से गुंडागर्दी वाली दोस्ती

 मंदिर के प्रसाद से पंडित की धोती वाली दोस्ती

 याद है वो बचपन वाली दोस्ती



            ......................................................................................................................................



moon express love




चांद


 चांदनी का आशिक वो चांद

 आशिकों का आशियाना वो चांद

 मोहब्बत का तहखाना वो चांद 

इबादत का फरमान, वो आसमान का मेहमान 

करवा चौथ का सलमान

 चांद हाय वह महफिलों का फरमान

 सफेदी की चादर में, वो गुलमोहर का गुलिस्तान

 फूलों के बाग में वो भवरे की आवाज

 दिलों की धड़कन में आशिकों का आगाज

 रात के अंधेरे में जुगनू सी चमक लेकर आता हुआ

 चांद

 बादलों की हेराफेरी से ठिठोली करता चांद

 लाखों दिलों की करोड़ों धड़कनों में 

बसने वाला वह मेहमान

 हाए, वह खूबसूरत सा चांद



best heart touching lines


hearty talks


friendship lines


moon lines

lovely sayari


lovely lines


                                                                         thanks for watching

No comments